Breaking
Wed. Jun 17th, 2026

दिल्ली: बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नांगलोई से आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

  • पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में एक निजी बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है

पश्चिमी दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक प्राइवेट बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रानी बाग थाने में बीएनएस (BNS) की धारा 64(1), 70(1), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

महिला को बस में खींच लिया था

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ित महिला नांगलोई में एक फैक्ट्री में काम करती है। पीड़ित महिला रात में फैक्ट्री से घर पैदल लौट रही थी और रास्ते में स्लीपर बस के ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे अंदर खींच लिया।

इसके बाद करीब सात किलोमीटर तक बस को चलाते रहे और इसी दौरान महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रात करीब 2 बजे आरोपी उसे सड़क पर उतारकर फरार हो गए।

दोनों आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान सुदेश (30) और अमन (26) के रूप में हुई है। सुदेश बस का ड्राइवर है और अमन बस का हेल्पर है।

उधर, महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसके साथ दो दिन पहले यह घटना हुई। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *