Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

गणेश भक्ति में सराबोर हुआ एनके ग्रुप

दैनिक उजाला संवाद, मथुरा : एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गयी। इसी पूजा अर्चना के बीच समूचा संस्कार सिटी गणपतिमय हो गया।

एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के पहले मूर्ति का भव्य श्रृंगार किया गया और आरती के बाद भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। गणेश पूजा उत्सव सात दिन चलेगा। गणेश पूजा के चलते समूचा संस्कार सिटी प्रथम पूज्य भगवान की भक्ति से सराबोर दिखा।

इस अवसर पर ग्रुप के निदेशक जीएलए के चीफ फाइनेंस ऑफीसर विवेक अग्रवाल ने कहा कि भगवान गणेश को हर नए कार्य, हर बाधा या विघ्न के समय बडी उम्मीद से याद किया जाता है और दुखों, मुसीबतों से छुटकारा पाया जाता है।

एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के पहले मूर्ति का भव्य श्रृंगार किया गया।

उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव में प्रतिष्ठा से विसर्जन तक विधि-विधान से की जाने वाली पूजा एक विशेष अनुष्ठान की तरह होती है। इसमें महाआरती और पुश्पांजलि का नजारा तो देखने योग्य होता है।

इस अवसर पर एनके ग्रुप परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *