Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

बाॅलीवुड की अब तक की रिकाॅर्ड तोड़ साबित होगी फिल्म ‘आदिपुरुष’

नई दिल्ली : प्रभास अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद है। कुछ व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है। खबरों के अनुसार, फिल्म 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। यह शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्माण कंपनी ‘टी-सीरीज’ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार भी हैं। ‘पीवीआर आईएनओएक्स लिमिटेड कंपनी’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौतम दत्ता ने कहा कि ‘‘ पहले सप्ताहांत के लिए तीन लाख से अधिक बुकिंग” हो चुकी है।

दत्ता ने कहा, ‘‘ यह इस तिमाही की बड़ी फिल्मों में से एक होगी। यह सबसे अधिक तेलुगू और हिंदी में कमाई करेगी.. प्रभास दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय हैं, उन्हें उत्तरी क्षेत्र में भी पसंद किया जाता है। यह देखते हुए लगता है कि फिल्म को एक विशाल ‘ओपनिंग’ मिल सकती है।” दत्ता ने बताया कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन ‘‘ करीब 80 से 85 करोड़ रुपये” की कमाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जैसी शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान’ को मिली थी। दत्ता ने कहा, ‘‘ सप्ताहांत में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हम फिल्म के 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद कर रहे हैं…।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *