नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए देश के राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करना देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। इसको लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि संसद घमंड की ईंटों से नहीं बनी है। उनका कहना है कि संसद संवैधानिक मूल्यों से बनती है। बता दें कि राहुल गांधी और मल्लकार्जुन खड़गे पहले ही कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाने की मांग कर चुके हैं।
विपक्षी पार्टियों की ओर से बहिष्कार के ऐलान के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि राष्ट्रपति से संसद का उद्घाटन नहीं करवाना और नहीं ही उन्हें समारोह में बुलाना, यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है।

