Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

गले में रूद्राक्ष, माथे पर चंदन का तिलक लगाकर अक्षय कुमार ने किया केदारनाथ मंदिर में दर्शन

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में दर्शन कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर केदारनाथ मंदिर का एक वीडियो साझा किया और इसे कैप्शन दिया, जय बाबा भोलेनाथ। इस तस्वीर में बैकग्राउंड से ‘हर हर शंभू’ गाना बज रहा है।

बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट विगत 25 अप्रैल को खोले गए थे। इस दौरान अक्षय कुमार को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। अक्षय कुमार के साथ लोगों ने सेल्फी भी खिंचवाई। वहीं, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी/ केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेता को बाबा केदारनाथ का प्रसाद, भस्म तथा रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता ने कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन कर वह अविभूत हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *