Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

राजस्थान: कैंसर से जूझ रहे पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, हाल ही में हुआ था ब्रेन हैमरेज

  • अलवर के बीजेपी नेता, दो बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना का उनके निवास पर निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे

अलवर: राजस्थान की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। अलवर के बीजेपी नेता, दो बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना का सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे उनके निवास पर निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे पैतृक गांव किशनगढ़ बास के बघेरी में किया जाएगा।

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

हेमसिंह भड़ाना पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें ब्रेन हैमरेज भी हुआ था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लंबे समय तक गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार न होने पर उन्हें घर लाया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजनीतिक सफर

हेमसिंह भड़ाना का जन्म 7 फरवरी 1966 को शिवनारायण भड़ाना के घर हुआ था। वे मूल रूप से भगेरी कला (विधानसभा किशनगढ़ बास, वर्तमान में खैरतल-तिजारा जिला) के रहने वाले थे। उनका राजनीतिक करियर बेहद प्रभावशाली रहा।

वे राजस्थान के 2008-2013 और 2013-2018 विधानसभा के सदस्य रहे। उन्होंने अलवर जिले की थानागाजी सीट से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। वसुंधरा राजे सरकार के दौरान वे कैबिनेट मंत्री रहे। उनके पास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, और मोटर गैराज जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी रही।

वसुंधरा राजे सरकार के दौरान वे कैबिनेट मंत्री रहे
वसुंधरा राजे सरकार के दौरान वे कैबिनेट मंत्री रहे

भड़ाना अपनी कुशल कार्यशैली और जनता के बीच मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही अलवर सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *