Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

राजस्थान : बाइक से पटाखे की आवाज निकालने वालों की खैर नहीं

बीकानेर : जिले में अब बुलेट बाइक सवारों को तेज गति व लापरवाही और साइलेंसर से ऊंची-ऊंची आवाज निकालना महंगा पड़ सकता है। चालकों की बाइक जब्त कर उनके खिलाफ थानों में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही पुलिस बुलेट बाइक के साइलेंसर बदलने एवं मॉडिफाई करने वाले मिस्त्रियों की पहचान उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगी।

पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के आदेश से शनिवार से सात दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने और पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट बाइक चालकों पर अंकुश लगाने काम काम करेगी। सार्वजनिक और भीड़-भाड़ वाले मार्गों में बुलेट बाइक से पटाखे बजाने के कारण आमजन को परेशानी होती है। इससे निजात दिलाने के लिए पुलिस बाइक को जब्त कर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

मिस्त्रियों की पहचान कर करेंगे कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि बुलेट बाइक को माॅडिफाई कर साइलेंसर बदलने वाले मिस्त्रियों की पहचान भी की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बुलेट बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइक को जब्त तो किया जाएगा, लेकिन चालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करेंगे। इस अभियान के दौरान अगर कोई नाबालिग बाइक चलाते हुए पकड़ा गया, तो परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *