Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

IND vs AUS 2nd Test : ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 263 रन पर ढेर

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। बल्लेबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए अच्छी शुरुआत दी। लेकिन, मोहम्मद शमी, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की धारदार गेंदबाजी के सामने एक बाद फिर कंगारू चारों खाने चित हो गए।

भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम को 263 रन पर समेट दिया। वहीं इस मैच में अश्विन ने जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट विकेटों का शतक लगाया है तो वहीं रवींद्र जडेजा सबसे तेज 2500 प्लस रन और 250 प्लस विकेट लेने वाले एशिया के सबसे तेज टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 50 का स्कोर पार कर लिया, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया को पहली सफलता मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को महज 15 रन के स्कोर पर ऑउट करके दिलाई। वॉर्नर विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच हुए। इसके बाद एक बार फिर रविचंद्रन अश्विन कमाल देखने को मिला। उन्होंने सिर्फ 3 बॉल में ऑस्ट्रेलिया के दो स्टार बल्लेबाजों को आउट किया। पहले मार्नस लाबुशेन और फिर स्टीव स्मिथ को पगबाधा आउट किया। लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 94/3 था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *