Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

शरद पवार ने NCP प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, अब कौन बनेगा अध्यक्ष

मुंबई : एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने 2 मई को ऐलान किया कि, मैं एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। पर अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा हो रही है कि, नया एनसीपी प्रमुख कौन होगा? राकांपा के अध्यक्ष पद के लिए अजित पवार भी प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखे जाते हैं। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को शरद पवार का उत्तराधिकारी माना जाता है।

ऐसे में पार्टी अध्यक्ष की जंग आने वाले समय में दिलचस्प हो सकती है। शरद पवार ने कहाकि, अब मैं एनसीपी प्रमुख पद से रिटायर्ड होना चाहता हूं। अब पार्टी का नेतृत्व नहीं करना चाहता हूं। मैंने अध्यक्ष पद की कई साल तक जिम्मेदारी निभाई। पवार के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी।

अजित पवार बोले- पवार की उम्र को देखते हुए फैसला
अजित पवार ने कहा, ‘शरद पवार की उम्र को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वो सभी कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष नहीं हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वो पार्टी में नहीं हैं। आप भावुक ना हों। जो भी नया अध्यक्ष होगा, हम उसके साथ खड़े रहेंगे।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *