Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

शिंदे गुट की बढ़ी टेंशन! शिवसेना के 16 विधायकों की अयोग्यता मामले में SC का स्पीकर को नोटिस

नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बगावत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना की टेंशन बढ़ा दी है। शिवसेना के 16 विधायकों की अयोग्यता मामले से जुड़े इस याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर को नोटिस जारी किया है।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) का आरोप है कि विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर शिंदे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने के फैसले में देरी कर रहे हैं। इसलिए उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि स्पीकर को इस मामले में तत्काल निर्णय लेने का आदेश दिया जाए।

शिवसेना (यूबीटी) के विधायक सुनील प्रभु (Sunil Prabhu) द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को शिंदे नीत बागी खेमे के विधायकों के खिलाफ लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर शीघ्र निर्णय लेने का निर्देश देने की मांग की गई है।
इस याचिका पर आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर को नोटिस भेजा है और दो हफ्ते के अंदर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *