Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मथुरा से श्याम सुंदर बिट्टू होंगे कांग्रेस से प्रत्याशी, राजकुमार रावत निर्दलीय घोषित

मथुरा : निकाय चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत महापौर पद पर कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर उपाध्याय को पार्टी प्रत्याशी मान लिया गया है, इससे राजकुमार रावत अब निर्दलीय प्रत्याशी घोषित हो गये है।

बसपा छोड़ कर कांग्रेस में आए पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने बतौर मेयर प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था। वहीं प्रदेश कांग्रेस सचिव व पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू ने भी कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा दाखिल कर सभी को चौंका दिया था। सोमवार को श्याम सुंदर उपाध्याय ने एक बार फिर से बी फार्म के साथ अपना पर्चा दाखिल किया तो कांग्रेस में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य ने बिट्टू के दावे को गलत बताते हुए राजकुमार रावत को पार्टी प्रत्याशी बताते हुए पत्र जारी कर दिए।

आदेश में कहा गया है कि प्ररूप 7क नामांकन के लिए निर्धारित अंतिम दिनांक व समय के पूर्व रिटर्निंग अधिकारी केा उपलब्ध करा दिया गया है तो ऐसे मामलों में जिस उम्मीदवार द्वारा सबसे पहले अपना नामांकन पत्र उपलब्ध कराया जायेगा वहीं उम्मीदवार दल द्वारा खड़ा किया प्रत्याशी माना जायेगा। शेष सभी उम्मीदवार उस दल द्वारा खड़े किये गये वो उम्मीदवार नहीं माने जायेंगे।
चुनाव अधिकारी के अनुसार मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर पद हेतु 8 प्रत्याशी ने चुनाव मैदान में माने जायेंगे जिनमें समाजवादी पार्टी से तुलसीराम, आप पार्टी से प्रवीण भारद्वाज, बसपा पार्टी से राजा मोहतसिम अहमद, भाजपा से विनोद कुमार अग्रवाल, कांग्रेस से श्यामसुंदर उपाध्याय, रा. शोषित समाज पार्टी से बबिता राजकुमार रावत निर्दलीय, रमेश निर्दलीय है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *