Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीता:साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया; वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई किया

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को टीम इंडिया ने साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया। भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के वर्ल्ड कप में भी जगह बना ली।

भारत से फाइनल मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दाग दिया था। दूसरे क्वार्टर में फिर दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने एक और गोल किया। चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और भारत को 4-0 से आगे कर दिया। साउथ कोरिया से सोन डायन ने इकलौता गोल किया।

टीम इंडिया ने 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फाइनल हराकर चौथी बार टाइटल जीता। भारत ने 2017 में मलेशिया को फाइनल हराकर आखिरी बार एशिया कप जीता था। कोरिया दूसरी बार ही रनर-अप रही। टीम को 2007 में भी भारत ने ही फाइनल हराया था।

भारत ने हॉकी एशिया कप जीता

जीत की खुशी मनाते भारत के प्लेयर्स।

जीत की खुशी मनाते भारत के प्लेयर्स।

रात 9.16 बजे हॉकी एशिया कप का फाइनल खत्म हुआ और भारत ने 4-1 के अंतर से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के हॉकी वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *