Breaking
Fri. Jul 3rd, 2026

भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी, इस शहर में होगा आयोजन

  • कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है, भारत को 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल गई है

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत को 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल गई है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर यह बड़ा ऐलान किया। एस जयशंकर ने इसे भारत के लिए गौरव का पल करार दिया। भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने साल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। तब दिल्ली में गेम्स का आयोजन हुआ था।

एस जयशंकर ने अपनी पोस्ट में लिखा-  भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी अहमदाबाद में करेगा, जो भारत और गुजरात के लिए गौरव का क्षण है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण का प्रमाण है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *