Breaking
Mon. Jul 20th, 2026

संस्कृति नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थी पा रहे हैं शत-प्रतिशत रोजगार

मथुरा : देश और विदेश में नर्सिंग स्टाफ की बड़ी मांग है। संस्कृति विश्वविद्यालय में संचालित नर्सिंग स्कूल के उत्तीर्ण विद्यार्थियों की बढ़ती मांग इस बात की पुष्टि करती है। संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के प्राचार्य डा. केके पाराशर बताते हैं कि नर्सिंग के काम को सभी देशों में बड़े सम्मान के साथ देखा जाता है। अमेरिका, इंग्लैंड, अस्ट्रेलिया और गल्फ देशों में शिक्षित और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की बड़ी मांग है। सेवा के साथ-साथ अच्छे वेतनमान भी मिल रहे हैं।

संस्कृति विश्वविद्यालय के नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य डा. केके पाराशर बताते हैं कि आईएनसी मान्यता प्राप्त हमारे नर्सिंग स्कूल में इन दिनों प्रवेश चल रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में बीएससी नर्सिंग में प्रवेश पाने के लिए भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, अंग्रेजी से 12 वीं पास करने वाले विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। पाठ्यक्रम की अवधि चार वर्ष और छह माह की इंटर्नशिप कराई जाती है। जीएनएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को किसी भी विषय से 12वीं पास होना चाहिए। पाठ्यक्रम की अवधि तीन वर्ष है और छह माह की इंटर्नशिप कराई जाती है। वहीं एएनम पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। पाठ्यक्रम की अवधि दो वर्ष है।

डा. पाराशर बताते हैं कि नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद शत-प्रतिशत रोजगार की गारंटी होती है। स्वास्थ्य क्षेत्र में, देश-विदेश में नर्सों की मांग हमेशा बनी रहती है। इसमें सेवा करने और सम्मान पाने वाले अवसर सदा रहते हैं। इन विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा और कैरियर ग्रोथ के अवसर भी रहते हैं। बीएससी नर्सिंग के बाद एमएससी नर्सिंग और फिर पीएचडी कर प्रोफेसर, प्रिंसिपल, नर्स एडमिनिस्ट्रेटर, क्लिनिकल रिसर्चर बन सकते हैं। इतना ही नहीं विभिन्न विशेषज्ञता जैसे क्रिटिकल केयर, बाल रोग नर्सिंग, मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग,प्रसूति नर्सिंग, ह्रदय रोग नर्सिंग, सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग हासिल कर अपने कैरियर की ग्रोथ और कर सकते हैं।

संस्कृति नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य बताते हैं कि हमारे यहां से नर्सिंग की शिक्षा पाना इसलिए विशेष है क्योंकि हमाको आईएनसी, यूजीसी से मान्यता मिली है, वैश्विक मान्यता प्राप्त डिग्री है। संस्कृति नर्सिंग स्कूल का देश के बड़े-बड़े अस्पतालों से अनुबंध है। विद्यार्थियों को मथुरा, एनसीआर के फोर्टिस, अपोलो, मैक्स अस्पतालों में क्लिनिकल ट्रेनिंग की सुविधा मिलती है। हमारे यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं जैसे विशाल कैंपस, आधुनिक लैब, सुरक्षित छात्रावास। कम फीस में बहेतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे यहां नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को संस्कृति युनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट उत्तीर्ण करना जरूरी होता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *