Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

टेस्ला की भारत में पहली कार लॉन्च:मॉडल Y के दो वैरिएंट, फुल चार्ज पर 500km

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : इलॉन मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला ने पहली इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये कार एक बार फुल चार्ज में 622 किलोमीटर तक चल सकती है। कार में सेफ्टी के लिए 8 एयरबैग के साथ लेवल-2 एडास जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इलेक्ट्रिक कार को दो वैरिएंट- लॉन्ग रेंज ऑल व्हील ड्राइव (AWD) और लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव (RWD) में पेश किया गया है। भारत में AWD वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 60 लाख रुपए है। वहीं RWD वैरिएंट की कीमत 68 लाख रुपए है।

कार की बुकिंग शुरू कर दी गई है। आप कंपनी की ऑफिशियल 22 हजार रुपए की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं। कार की डिलीवरी अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

टेस्ला के मुंबई स्टोर में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y शोकेस की गई।

टेस्ला के मुंबई स्टोर में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y शोकेस की गई।

टेस्ला मॉडल Y की पूरी डिटेल्स…

एक्सटीरियर में क्या नया:

  • अपडेटेड व्हील्स, टायर्स और ब्रेक्स + स्मूथ राइड के लिए रिट्यून्ड सस्पेंशन
  • सिंगल, क्रॉस-कार लैंप दुनिया की पहली इनडायरेक्ट रिफ्लेक्टिव टेललाइट

इंटीरियर में क्या नया:

  • एम्बिएंट इंटीरियर लाइटिंग, रिफाइंड मटेरियल्स और वेंटिलेटेड फर्स्ट-रो सीट्स
  • पावर फोल्डिंग सेकंड-रो सीट्स
  • पीछे 8 इंच की ब्लूटूथ-कंपैटिबल टचस्क्रीन
  • चारों तरफ एकॉस्टिक ग्लास की वजह से शांत केबिन
  • इनविजिबल स्पीकर्स, जो मिनिमलिस्ट लुक के साथ मैक्सिमम ऑडियो परफॉर्मेंस देते हैं

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *