Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

35 साल की उम्र में फेमस टीवी एक्टर का निधन, क्राइम पेट्रोल से हुए थे मशहूर

  • फेमस टीवी एक्टर नितिन चौहान की डेथ हो गई है। इससे पूरी टीवी इंडस्ट्री में मातम का छाया है

मुंबई : सुबह-सुबह टीवी इंडस्ट्री से बहुत बुरी खबर आई। फेमस टीवी एक्टर नितिन चौहान का निधन हो गया। वो महज 35 साल के थे। उनके यूं अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में मातम का माहौल है।

सोशल मीडिया से मिली दुखद खबर

नितिन चौहान के निधन की खबर सोशल मीडिया से मिली। यहां विभूति ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने नितिन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- रेस्ट इन पीस मॉय डियर… सुनकर बहुत हैरानी और दुख हुआ।

नितिन चौहान के टीवी शो

Nitin Chauhaan Death

नितिन चौहान के निधन से फैंस भी मायूस हो गए हैं। हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। नितिन यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे। उन्होंने एमटीवी का ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ और ‘दादागिरी 2’ भी जीता था। इसके अलावा नितिन को क्राइम पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसी सीरियल में भी अहम किरदार निभाते देखा गया।

नितिन चौहान का आखिरी शो

नितिन को आखिरी बार 2022 में सब टीवी के ‘तेरा यार हूं मैं’ शो में देखा गया था। फिलहाल नितिन की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया। कुछ लोगों का कहना है कि  उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस पर अभी तक पुलिस ने कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

नितिन के पिता मुंबई आ चुके हैं और एक्टर के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ वापस लेकर जाएंगे। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *