Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सौजन्य से मासिक पत्रिका का लोकार्पण

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सौजन्य से मासिक पत्रिका का लोकार्पण

वृंदावन। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सौजन्य से “ब्रज लोक संपदा” मासिक रंगीन पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ हुआ है। इस प्रकाशन का पहला अंक सांझी विशेषांक के रूप में है।
पत्रिका के प्रथम अंक का लोकार्पण उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप, गोदा विहार मंदिर के महंत वृंदावन आचार्य और पत्रिका के संपादक डॉ उमेश चंद्र शर्मा एवं अन्य गणमान्य ने बृज संस्कृति सम्मान समारोह में किया। यह समारोह गोदा विहार मंदिर परिसर में आयोजित हुआ।
पत्रिका के संपादक एवं उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि “ब्रज लोक संपदा पत्रिका” साहित्य, कला, संस्कृति एवं सामाजिक गतिविधियों की शोध पत्रिका के रूप में प्रकाशित की जाएगी। साथ ही इस मासिक पत्रिका में प्रति माह “उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद” द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का विवरण का प्रकाशन भी होगा।
पत्रिका के प्रथम अंक में सांझी के दस अलग-अलग आलेखों के अलावा 18 से 25 सितंबर तक रसखान समाधि पर आयोजित हुए सांझी महोत्सव का समीक्षात्मक ब्यौरा दिया गया है। पत्रिका को ब्रज की संस्कृति से लगाव रखने वाले समस्त पाठक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास है

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *