Breaking
Tue. Jul 28th, 2026

यूपी में भाई को 4 बार सांप ने डसा:बहन को भी 2 बार काटा; पिता बोले- परिवार दहशत में, इलाज कराना मुश्किल

बागपत : यूपी के बागपत में भाई-बहन को 6 बार सांप ने डसा। ऐसा दावा परिवार ने किया है। पिता का कहना है कि बेटी को एक हफ्ते में 2 बार, जबकि बेटे को 6 महीने में 4 बार सांप डस चुका है।

उन्होंने कहा- 26 जुलाई को दोनों को एक ही दिन सांप ने डस लिया था। पहले सुबह बेटे को सांप ने काटा। हम लोग उसे अस्पताल ले गए। इलाज कराकर दोपहर में घर लौटे। इसी बीच, बेटी को भी सांप ने डस लिया। उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा।

पिता ने कहा- सांप के हमले से परिवार दहशत में है। हम बेहद गरीब हैं। बार-बार बच्चों का इलाज कराना मुश्किल हो गया है। मेरी सरकार से अपील है कि विशेषज्ञों की टीम भेजकर सांप को पकड़वाए। मामला जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर बिनौली गांव का है।

परिवार का कहना है कि बेटी को एक हफ्ते में 2 बार सांप डस चुका है। तस्वीर में खुशी के साथ उसके पिता विनोद हैं।

परिवार का कहना है कि बेटी को एक हफ्ते में 2 बार सांप डस चुका है। तस्वीर में खुशी के साथ उसके पिता विनोद हैं।

मां की मौत हो चुकी, परिवार में भाई-बहन और पिता

पिता विनोद वाल्मीकि ने बताया- पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में बेटा राजा (26) और बेटी खुशी (16) हैं। बेटी 11वीं में पढ़ती है, जबकि बेटा राजा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। घर के बराबर में एक खाली और जर्जर मकान है। उसके पास ही एक तालाब है, जिसमें गंदगी भरी रहती है। आसपास झाड़ियां हैं।

उन्होंने बताया कि जर्जर मकान और झाड़ियों में जहरीले सांप रहते हैं। वहीं से निकलकर सांप घर तक पहुंच जाते हैं। सांप अक्सर घरों में दिखाई देते हैं। आए दिन बिच्छू भी निकलते हैं। इससे मोहल्ले में डर का माहौल बना हुआ है। जब तक सांप नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक हमारा परिवार सुरक्षित नहीं है।

यह पीड़ित परिवार का घर है। इसकी हालत जर्जर है। बारिश होने पर घर में पानी भर जाता है।

यह पीड़ित परिवार का घर है। इसकी हालत जर्जर है। बारिश होने पर घर में पानी भर जाता है।

सांप ने कब-कब डसा, बेटे ने बताया

राजा ने बताया कि सबसे पहली बार फरवरी में मुझे सांप ने तब काटा था, जब मैं क्रिकेट खेलते समय झाड़ियों में गेंद ढूंढ़ रहा था। इसके बाद मई में भी एक बार सांप ने डसा। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद अब तक दो बार और सांप काट चुका है।

एक बार बारिश का पानी घर में भर गया था, जिससे दो-तीन सांप घर में घुस आए थे। रात में टॉयलेट जाते समय सांप ने मेरे पैर के पंजे पर काट लिया। मुझे तुरंत समझ आ गया कि सांप ने डसा है। परसों तीसरी बार मैं घर की सीढ़ियों के पास रखी बाल्टी उठा रहा था, तभी सांप ने फिर हमला कर दिया।

राजा को अब तक 4 बार सांप डस चुका है। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है।

राजा को अब तक 4 बार सांप डस चुका है। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इस खंडहर की वजह से रोज जहरीले सांप और बिच्छू घर में आ जाते हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इस खंडहर की वजह से रोज जहरीले सांप और बिच्छू घर में आ जाते हैं।

भाई बोला- बहन को हफ्ते में 2 बार सांप डस चुका

राजा ने बताया कि बहन खुशी को पहली बार 22 जुलाई को सांप ने डसा था। उस समय वह घर में काम कर रही थी। तब उसका बागपत जिला अस्पताल में इलाज कराया गया था। 2 दिन पहले उसे दूसरी बार सांप ने काट लिया।

QuoteImage

भाई-बहन को जिस सांप ने काटा है, वह जहरीला नहीं है। जब भी दोनों को अस्पताल लाया गया, उन्हें एंटी-स्नेक वेनम (ASV) इंजेक्शन दिया गया।

QuoteImage

बिनौली सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *