Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

अमित शाह ने महाकुंभ में डुबकी लगाई:संतों ने चंदन लगाया, अक्षयवट के दर्शन किए

दैनिक उजाला, प्रयागराज : गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है। इस मौके पर उनके साथ सीएम योगी, स्वामी रामदेव और अन्य साधु-संत भी मौजूद रहे। अमित शाह, सीएम योगी और स्वामी रामदेव के स्नान के वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें वह संगम पर स्नान करते हुए दिख रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को महाकुंभ पहुंचे और डुबकी लगाई। उनके साथ सीएम योगी, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी संगम में स्नान किया। योगी और संतों ने शाह पर पानी डाला। करीब 10 मिनट तक संगम स्नान किया। शाह को संतों ने मंत्रोच्चार के बीच आचमन कराया। इस दौरान सीएम योगी ने रामदेव के साथ योग किया।

स्नान के बाद शाह ने संगम पर परिवार के साथ पूजा की। इसके बाद शाह अक्षयवट पहुंचे। यहां से अखाड़े में संतों के साथ बैठक और भोजन भी करेंगे। शाह करीब 5 घंटे तक महाकुंभ में रहेंगे। शाह के साथ उनका बेटे जय शाह भी परिवार के साथ हैं।

शाह का विमान सुबह साढ़े 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। CM योगी और दोनों डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया। शाह वहां से BSF हेलिकॉप्टर से दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) पहुंचे। फिर कार से अरैल घाट गए। स्टीमर से VIP घाट पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी और संत भी उनके साथ रहे। शाह ने पक्षियों को दाना खिलाया।

5 तस्वीरें देखिए

शाह को संतों ने मंत्रोच्चार के बीच आचमन कराया।

शाह को संतों ने मंत्रोच्चार के बीच आचमन कराया।

संगम में स्नान के बाद संतों ने शाह के माथे पर चंदन लगाया।

संगम में स्नान के बाद संतों ने शाह के माथे पर चंदन लगाया।

जय शाह के बेटे को भी संतों ने आशीर्वाद दिया।

जय शाह के बेटे को भी संतों ने आशीर्वाद दिया।

स्नान के बाद शाह ने संगम पर गंगा पूजन किया। इसके बाद आरती की।

स्नान के बाद शाह ने संगम पर गंगा पूजन किया। इसके बाद आरती की।

सीएम योगी ने संगम पर रामदेव के साथ योग किया।

सीएम योगी ने संगम पर रामदेव के साथ योग किया।

शाह ने अक्षयवट के दर्शन किए

संगम स्नान और पूजन के बाद अमित शाह अक्षयवट पहुंचे। परिवार भी उनके साथ रहा। शाह ने अक्षयवट की पूजा अर्चना की। अक्षयवट संगम के पास अकबर के किले में है। योगी सरकार ने महाकुंभ से पहले इसका रेनोवेशन कराया है।

शाह को संतों ने आशीर्वाद दिया, देखिए तस्वीरें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *