Breaking
Tue. Nov 24th, 2026

ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर मामले में बड़ा एक्शन, सहारनपुर के CO पवन कुमार पर गिरी गाज, हटाए गए

  • यूपी के सहारनपुर में असदुद्दीन ओवैसी को गलती से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। इस मामले की गाज सहारनपुर के CO पवन कुमार पर गिरी है। 

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मयंक पाठक ने सोमवार को जानकारी दी और बताया कि इस घटना में CO पवन कुमार को हटा दिया गया है और उन्हें CO (ट्रैफिक) बना दिया गया है। पाठक ने ये भी बताया कि इस मामले की जांच अभी भी जारी है और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की इसमें क्या भूमिका थी, इसको लेकर जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

21 नवंबर को ओवैसी सहारनपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लवी त्रिपाठी से मिलने आए थे। इस दौरान वह सर्किट हाउस पहुंचे थे,  जहां सुप्रीम कोर्ट के एक जज के आने पर गार्ड ऑफ ऑनर का इंतजाम था लेकिन जब ओवैसी वहां पहुंचे तो उन्हें कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने जज समझकर गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। इस मामले ने मीडिया में भी काफी सुर्खियां बटोरीं। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *