Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

दूल्हे की अजीब डिमांड पर भड़क गए घराती, जमकर की मजामत, देखें

प्रतापगढ़ : यूपी के प्रतापगढ़ जिले में दूल्हे को दहेज की डिमांड करना महंगा पड़ गया। दुल्हन पक्ष के लोगों के सामने दूल्हे ने दहेज की बात की तो बारातियों को दुल्हन के परिवार के लोगों ने बंधक बना लिया। शेरवानी पहने हुए दूल्हे को खुले में रस्सी से पेड़ से बांधा गया और फिर पीटा गया।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को आना पड़ा। पुलिस ने दूल्हे को लॉकअप में डाल दिया है। आरोप है कि शादी की रस्मों के बीच दूल्हा दहेज की मांग करने लगा था। इस बात पर दुल्हन के परिवार वालों को गुस्सा आ गया था। दूल्हा थाने में बंद है और दोनों ही परिवार थाने में मौजूद हैं। मामले के निष्कर्ष के लिए पंचायत जोड़ी गई है।

आपको बता दें कि यह घटना प्रतापगढ़ के मान्धाता कोतवाली के हरख़पुर गांव की है, जहां राम किशोर वर्मा की बेटी की बारात जिला जौनपुर के सकरा लोदा का पुरवा गांव से आई हुई थी। दूल्हा अमरजीत वर्मा सुपुत्र रामसिंह वर्मा बारात लेकर सकरा गांव पहुंचा हुआ था। शाम के समय द्वार पूजा की रश्म पूरी हुई। इसके जयमाला कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी कि तभी दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया। घराती और बारातियों की बीच हाथापाई होने लगी, जूते-चप्पल चलने लगे।

थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष के लोग थाने में है। हालांकि उनके बीच कोई हल नहीं निकला है। पता चला है कि दूल्हे ने दहेज की मांग की थी और उसके दोस्तों ने भी किसी के साथ गलत हरकत कर दी थी। इसके बाद मामला बढ़ा गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। दूल्हे को पेड़ से बांधकर पीटा गया. हम दोनों पक्षों को समझा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *