Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

25 शादियां कर दूल्हों को ठगने वाली अनुराधा पासवान की कहानी

महराजगंज : राजस्थान पुलिस ने इस ‘लुटेरी दुल्हन’ को बीते दिनों गिरफ्तार किया. इसका नाम अनुराधा पासवान है. अनुराधा वर्तमान में एमपी के भोपाल में रह रही थी।

यूपी के महराजगंज निवासी एक महिला ने ऐसा कांड किया, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई. दरअसल, ये महिला शादी के नाम पर अब तक 25 लोगों को ठग चुकी है:आरोप है कि पहले तो ये लोगों को अपने जाल में फंसाती, फिर शादी के बाद उनका सारा सामान लूटकर फरार हो जाती. ये गैंग का हिस्सा थी, जो भोपाल से ऑपरेट हो रहा है।

आपको बता दें कि राजस्थान के सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने इस ‘लुटेरी दुल्हन’ को बीते दिनों गिरफ्तार किया अनुराधा वर्तमान में एमपी के भोपाल में रह रही थी, जबकि असल में वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के रहने वाली है।

आरोपों के मुताबिक, अनुराधा पासवान अब तक 25 शादियां कर चुकी है. हर बार शादी होने के कुछ दिन बाद ही वह कैश-जेवर आदि लेकर फरार हो जाती है।

इस बीच बीती 19 मई को पुलिस ने खुद बताया कि उनकी एक टीम ने इस ‘लुटेरी दुल्हन’ को फेक ग्राहक बनकर पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने बताई पूरी कहानी

मानटाउन थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया, “आरोपी महिला ने फर्जी शादी रचाकर कई लोगों को ठगा है और नकदी और मोबाइल फोन समेत कीमती सामान लेकर फरार हो चुकी है. 3 मई को विष्णु गुप्ता नाम के व्यक्ति द्वारा दर्ज कराए गए एक मामले में अब उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है।

ऐसे हुआ खुलासा

राजस्थान के मानटाउन थाने की पुलिस ने बताया कि 3 मई को सवाई माधोपुर के विष्णु शर्मा ने शिकायत दी थी कि एक दलाल और महिला ने उससे शादी के नाम पर दो लाख रुपये ऐंठ लिए. कोर्ट मैरिज के बाद कुछ ही दिनों में दुल्हन अनुराधा घर से सारा सामान लेकर गायब हो गई. जब जांच की गई तो पता चला कि यह कोई पहला मामला नहीं था. अनुराधा ने लगातार 25 लोगों से शादी कर ठगी की है. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और अनुराधा को धर दबोचा।

कैसे काम करता था गैंग?

जांच-पड़ताल में पता चला कि भोपाल से फर्जी शादी कराने वाला एक गैंग चल रहा है, जिसमें अनुराधा के अलावा- रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू और अर्जुन नाम के लोग भी शामिल हैं. ये सब एजेंट्स के माध्यम से लोगों को लड़की के फोटो दिखाकर शादी तय करते थे. एक शादी के लिए दो से पांच लाख रुपये लाख रुपये की मोटी रकम इकट्ठा करना और फिर फर्जी शादी आयोजित करना शामिल था।

पुलिस ने कहा है कि अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन नेटवर्क के अन्य सदस्यों को पकड़ने और चोरी किए गए कीमती सामान को बरामद करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

जानिए अनुराधा के बारे में-

नाम: अनुराधा, पत्नी विशाल पासवान.
मूल निवासी: महराजगंज, उत्तर प्रदेश.
वर्तमान पता: शिव नगर, भोपाल.
गिरफ्तारी: भोपाल फर्जी ग्राहक बनाकर पुलिस ने जाल बिछाया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *