Breaking
Mon. May 25th, 2026

साक्षी मलिक के समर्थन में आए गूंगा पहलवान, लौटाएंगे अपना पद्मश्री

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह के खिलाफ पहलवानों ने फिर से मोर्चा खोल दिया है। पहलवानों का कहना है कि नए अध्यक्ष संजय सिंह को पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी हैं। ऐसे में अभी भी पूर्व अध्यक्ष का दबदबा जारी रहेगा। पहलवान बजरंग पुनिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने के एक दिन बाद अब 2005 ग्रीष्मकालीन डिफ्लंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह यादव ने भी अपना पद्मश्री अवार्ड लौटाने की घोषणा की है।

वीरेंद्र सिंह यादव, जिन्हें गूंगा पहलवान के नाम से भी फेमस हैं उन्हें 2021 में पद्म श्री पुरस्कार मिला था। इससे पहले, उन्हें 2015 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बता दें कि शुक्रवार को बजरंग पुनिया ने विरोध जताते हुए अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री आवास के पास फुटपाथ पर रख दिया और वहां से चले गए। जाते वक्त बजरंग पुनिया ने दिल्ली पुलिस से कहा, ”मैं पद्मश्री पुरस्कार उस व्यक्ति को दूंगा जो इसे पीएम मोदी तक लेकर जाएगा।”

एक्स पर अपना पद्मश्री लौटाने के फैसले की घोषणा करते हुए, वीरेंद्र ने सचिन तेंदुलकर और नीरज चोपड़ा से खिलाड़ियों और डब्ल्यूएफआई के बीच चल रहे विवाद पर अपना निर्णय देने के लिए भी सवाल किया। वीरेंद्र ने एक्स पर लिखा, “मैं अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पद्मश्री सम्मान भी लौटाऊंगा, माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्रमोदी सर। मुझे आपकी बेटी और मेरी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है। लेकिन क्यों…? लेकिन मैं देश के शीर्ष खिलाड़ियों से भी अनुरोध करूंगा कि वे भी अपना निर्णय दें।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *