Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

किसानों पर बारिश की मार, फसलों का हाल-ए-बेहाल

नई दिल्ली : उत्तर भारत के कई राज्यों में हो रही बेमौसम बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। दिल्ली NCR सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले दो दिन बारिश हो सकती है। दिल्ली में तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में 21 मार्च तक ओले गिरने की आशंका जताई गई है। भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि के चलते फसलों का हाल ए बेहाल है।

ओले गिरने से कई स्थानों पर गेहूं, सरसों, चना, आलू, मटर और मसूर व सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों को भारी नुकसान होने की भी आशंका जताई गई है। मथुरा में शनिवार रात और रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल गिर गई। सब्जियों को नुकसान हुआ है। किसानों की चिंता बढ़ गयी है। वहीं कानपुर के आसपास भी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की खबर है।

इसलिए बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिको की माने तो उत्तर भारत में एक विक्षोभ सक्रिय है जो काफी मजबूत है। इसी के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात साउथ ईस्ट राजस्थान में 14 मार्च से बना हुआ है। इससें मौसम बदल गया है। 16 मार्च से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ बन गया है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आ रही है। इन दोनों के मिश्रण से प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का असर है। 21 मार्च तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *