Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

दारू पीने के लिए पति ने मांगे 100 रुपए तो पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शराब पीने के लिए 100 रुपए मांगे तो पत्नी ने पैसे देने की बजाए उसके ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद पति को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पति अस्पताल में जिदंगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

यह पूरा मामला अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र का है। 32 वर्षीय अंगद प्रसाद चौधरी मनमारी का रहने वाला है और एसईसीएल खदान में काम करता है। उसने अपनी पत्नी केमली बाई से 100 रुपए मांगे तो पत्नी ने सोचा कि उसका पति फिर शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा है। इसके बाद पत्नी गुस्से में लाल हो गई और पैसे देने की बजाय उसे ऐसी सजा दी कि पति मयखाने की जगह सीधा अस्पताल पहुंच गया। पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। पेट्रोल अटैक से पति अंगद प्रसाद बुरी तरह से झुलस गया। उसका इलाज जिला अस्पताल अनूपपुर में चल रहा है। जहां वह जिदंगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

इस मामले में कोतमा थाना प्रभारी सुंद्रेश मरावी ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की जांच जारी है। इस घटना पर पत्नी ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति पूरे टाइम नशे में रहता है। वह शराब पीने के लिए 100 रुपए मांग रहा था। जब मैंने 100 रुपए नहीं दिए, तो खुद ने पेट्रोल डालकर अपने आप को आग लगा ली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *