Breaking
Sat. May 16th, 2026

मोदी बोले- ये दुनिया के लिए आपदाओं का दशक:पहले कोरोना, फिर युद्ध, अब ऊर्जा संकट, हालात नहीं बदले तो गरीबी के दलदल में फंसेंगे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे पर हैं। उन्होंने ने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई।

मोदी ने कहा कि आज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां हैं। पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ये दशक दुनिया के लिए आपगदाओं का दशक बन गया है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते अनेक दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी।

समुद्र पार भी भारतीयों की पहचान जीवंत

मैं यहां रहने वाले भारतीय समुदाय से अच्छी तरह परिचित हूं। यहां बसे कई परिवारों की कहानियां केवल प्रवास की कहानियां नहीं हैं। ये अनगिनत संघर्षों के बीच हुई प्रगति की कहानियां हैं। उन दिनों, कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि समुद्र पार करने के बाद भी भारतीयों की पहचान इतनी जीवंत बनी रहेगी।

मानवता का इतिहास साक्षी है कि समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं। लेकिन भारत की पारंपरिक संस्कृति आज भी अपने लोगों के दिलों में धड़कता है। पीढ़ियां बदल गई, देश बदल गए, परिवेश बदल गए… लेकिन परिवार के संस्कार नहीं बदले हैं, अपनापन नहीं बदला। क्योंकि आपने अपने पुरखों की भाषा को छोड़ा नहीं।

आपने डच भाषा अपना ली, लेकिन अपने पूर्वजों की भाषाओं को भी नहीं छोड़ा। हमारे कम्युनिटी रेडियो स्टेशन यहाँ बहुत लोकप्रिय हैं। इनके माध्यम से, भारतीय संगीत और संस्कृति डच परिवारों तक भी पहुंच रही है।

2016 में आज ही के दिन आए थे लोकसभा के नतीजे

पीएम मोदी ने कहा कि आज 16 मई है, और ये दिन एक और वजह से बहुत विशेष है। आज से 12 वर्ष पहले 16 मई 2014 को कुछ खास हुआ था। 2014 में आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। दशकों बाद भारत में स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना पक्का हुआ था। एक वो दिन था और एक आज का दिन है। कोटि-कोटि भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है।

13 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में… 12 वर्ष प्रधानमंत्री का सेवाकाल… लोकतांत्रिक दुनिया में 25 वर्षों तक… करोड़ों-करोड़ वोटर्स का लगातार समर्थन… ये मेरे लिए बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात है। मेरे लिए ये सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है… ये आपका आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी है।

आपका कल्याण ही मेरा कल्याण

पीएम मोदी ने आगे कहा क मैं बहुत छोटी आयु में ही देशभक्ति के रंग में रंग गया। आप ही मेरे परिवार बन गए। अहम् से वयम् का रास्ता चुन लिया। फिर आपका सुख ही मेरा सुख बन गया और आपका कल्याण ही मेरा कर्तव्य बन गया।

पीएम मोदी ने हेग में भारतीय समुदायों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा भारत बहुत बड़ा सपना देख रहा है। आज देश कह रहा है- हमें सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं चाहिए, हमें बेस्ट चाहिए, हमें फास्टेस्ट चाहिए।इसलिए जब भारत में असीमित आकांक्षाएं हैं, तो प्रयास भी असीमित हो रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *