Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

BJP सांसद बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप, पहलवानों के साथ सामने आई ये तस्वीर

नई दिल्ली : भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। मजिस्ट्रेट और पुलिस के सामने जिन 6 रेसलर्स ने अपने कलमबंद बयान दिए हैं। उनके समर्थन में भी गवाहियां हुईं और गवाही में आरोपों को सही बताया गया है। गवाहों में गीता फोगाट, बबिता फोगाट, कोच जितेंद्र और बिजेंद्र और 3 साथी पहलवानों ने पीड़िताओं के बयान का समर्थन करते हुए उनके पक्ष में गवाही दी है। इसके अलावा सबूत के तौर पर रेसलर की तरफ से फोटो भी दिया गया था जो चार्जशीट का हिस्सा है। यह फोट अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे बृजभूषण शरण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चार्जशीट के मुताबिक़ कुश्ती महासंघ के अधिकारियों को पुलिस ने नोटिस भेजी थी, जिसपर महासंघ ने चार फोटो पुलिस को उपलब्ध कराई है। इन तस्वीरों में सांसद और कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह शिकायतकर्ताओं के साथ विदेश में देखे जा सकते हैं। दो तस्वीरों में वो शिकायतकर्ताओं के काफी करीब वभि दिखाई दे रहे हैं, जिसमें से एक फोटो वायरल हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चार्जशीट में लगाए गए आरोपों और कॉल डिटेल्स से महासंघ के अध्यक्ष 6 में से पांच पहलवानों के बताए गए स्थान पर मौजूद मिले हैं। ऐसे में पहले दिन से इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे बृजभूषण शरण सिंह अब फंसते दिखाई दे रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *