Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

भारी बारिश के बीच हरियाणा ने यमुना में छोड़ा पानी 3 लाख क्यूसेक के पार पहुंचा, दिल्ली सरकार ने जारी की बाढ़ की चेतावनी

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। यमुना नदी से पानी का स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचता जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश तबाही मचा रही है। इस बीच हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में पानी का लेवल 3 लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया है। सुबह 8 बजे बैराज से करीब 2.79 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। ऐसे में पानी के दिल्ली में पहुंचने से स्थिति खराब होने की पूरी गुंजाइश बन सकती है।

बारिश के बीच दिल्ली सरकार ने कहा है कि मंगलवार सुबह तक यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी। लोहे के पुल के पास खतरे का निशान 204.50 मीटर के करीब है। अगर पानी इससे ऊपर जाता है तो वो खतरे के निशान से ऊपर माना जाता है। हालांकि बारिश की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार एक्टिव हो गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में लगातार हो रही बारिश और उससे उपजे हालात को लेकर मीटिंग निर्धारित की है।

पिछले-एनसीआर में 48 घंटों से दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच राजधानी में पूरी तरह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। हर ओर सिर्फ पानी का ही मंजर है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी खतरा बढ़ा रहा है। यह पानी दिल्ली आने तक और तांडव मचा सकता है। जाहिर है कि दिल्ली में 1978 और 2010 में यमुना के पानी ने खूब तांडव मचाया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *