Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

दिल्ली-राजस्थान, पंजाब समेत उत्तर भारत में कोहरे का कहर, अगले दो दिनों में होगी बारिश

  • राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का कहर साफ तौर पर देखा जा रहा है

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार समेत कई उत्तर भारत के राज्य घने कोहरे की चादर से ढका हुए है। कोहरा इतना घना है कि कई इलाकों में विजिविलिटी जीरो हो गई है। वहीं, पहाड़ों पर हो रही भयंकर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड के साथ ही गलन बढ़ गई है। वहीं, इस स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ हफ्तों के दौरान तापमान में भयंकर गिरावट के संकेत दिया हैं। हालांकि रविवार के बाद कोहरा धीरे-धीरे कम हो सकता है, लेकिन 3 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा जाएगा।

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का कहर साफ तौर पर देखा जा रहा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं दिल्ली में सिहरन पैदा करेंगी। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी के कई हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है।

वहीं दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक पूरे उत्तर भारत में कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम रहेगी। IMD ने 2 जनवरी तक उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात से रविवार सुबह तक ‘घने से बहुत घना’ कोहरा छाए रहने का अनुमान है। कश्मीर में तापमान में काफी गिरावट आई है, जहां ‘चिल्लई कलां’ के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर शहर और इसके आसपास के इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से कम थी।

मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह व रात में प्रदेश के कई जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहने का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फरूखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी,शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

उत्तर भारत में एक तरफ जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थान पर मध्यम बारिश की संभवना जताई गई है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *