Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

अंजू को भारत में मिली शानदार जॉब, पाकिस्‍तान से आने को बेकरार नसरुल्‍ला, पति अरविंद ने कर दिया बड़ा खेल

  • पाकिस्‍तान से वापस लौटी अंजू को भारत में नौकरी मिल गई है

नई दिल्ली : भारत से लेकर पाकिस्‍तान तक चर्चा का विषय बनी अंजू के जीवन में नया मोड़ आ गया है। अंजू ने भारत आने के बाद अब दिल्‍ली में नौकरी करना शुरू कर दिया है। यही नहीं अंजू का इरादा अब खुद की कंपनी खोलने का भी हो गया है। अंजू को दिल्‍ली की एक कंपनी ने नौकरी दी है और 8 घंटे तक वह रोज काम करने लगी है। वहीं अंजू ऊर्फ फातिमा का पाकिस्‍तानी पति नसरुल्‍ला भी भारत आने को बेकरार है लेकिन वीजा के मामले ने उसे फंसा रखा है। इस बीच अंजू और नसरुल्‍ला की शादी के बाद एक साथ रहने की योजना पर भारतीय पति अरविंद ने पानी फेर दिया है।

अरविंद ने साफ कह दिया है कि वह अंजू को तलाक नहीं देगा। अरविंद भी अब अपने काम पर जाने लगा है और अंजू के तलाक के पेपर पर साइन नहीं कर रहा है। अंजू ने आजतक को दिए एक इंटरव्‍यू में कहा कि वह अपने घर से ही नेटवर्किंग बिजनेस का भी काम कर रही है। इससे पहले अंजू एमवे कंपनी के लिए नेटवर्किंग का काम करती थी और इस दौरान उसकी नसरुल्‍ला से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्‍याार हो गया और नसरुल्‍ला से मिलने के लिए अंजू पाकिस्‍तान चली गई थी। अंजू जब पाकिस्‍तान गई उसी समय पाकिस्‍तान से अवैध तरीके से सीमा हैदर भी अपने बच्‍चों के साथ भारत आई थी।

इससे अंजू का मामला पाकिस्‍तान और भारत दोनों ही जगहों पर सुर्खियों में आ गया था। अंजू ने कहा कि उसके दोनों बच्‍चे अभी उसी के पास है लेकिन बाद में भिवाड़ी जाएंगी ताकि वे अपनी पढ़ाई पूर कर सकें। अंजू ने कहा कि वह जल्‍द ही अपना बिजनस शुरू करेगी। उसने यह भी बताया कि नसरुल्‍ला से शादी के पहले वह लोगों के पास जाती थी और उन्‍हें नेटवर्किंग बिजनस से जोड़ने का प्रयास करती थी। अब आलम यह है कि लोग खुद ही उससे जुड़ रहे हैं। इससे उसको काफी फायदा हो रहा है। अंजू ने यह भी बताया कि वह जल्‍द ही अपने बच्‍चों के स्‍कूल बदल देगी।

अंजू ने यह भी खुलासा किया कि नसरुल्‍ला ने भारत आने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि नसरुल्‍ला के आने में अभी समय लगेगा। नसरुल्‍ला से शादी के बाद इस्‍लाम धर्म अपनाकर फातिमा बनने वाली अंजू ने बताया कि पाकिस्‍तान में उसे दो घर मिले हैं। इसमें एक तो राजधानी इस्‍लामाबाद के पॉश इलाके में है। दूसरा प्‍लॉट है। एक घर अंजू तो दूसरा घर नसरुल्‍ला के नाम पर है। अंजू ने कहा कि उसकी गलत छवि बनाई गई, लेकिन मैंने कोई गलती नहीं की थी। उसने कहा कि हर दिन कोई न कोई हिंदू लड़की मुस्लिम बनती है और मुस्लिम लड़कियां हिंदू धर्म अपनाती हैं। लेकिन केवल उसे ही गलत समझा गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *