Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

IPL 2024 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, WPL का आगाज अगले महीने, जानें कब शुरू होगा आईपीएल

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2024 के सीजन की शुरुआत और डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन कब शुरू होगा? इसको लेकर जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने की उम्मीद है। वहीं महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन फरवरी और मार्च में होगा। ये टूर्नामेंट दो बड़े शहरों में आयोजित किया जाएगा। ज्ञात हो कि इन दोनों टूर्नामेंटों के लिए खिलाडि़यों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीम के साथ फटाफट क्रिकेट में खेलने को तैयार हैं।

दरअसल, डब्‍ल्‍यूपीएल का दूसरा सीजन फरवरी के आखिरी सप्‍ताह में शुरू होगा और ये टूर्नामेंट मार्च तक दिल्‍ली और बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में लोकसभा चुनावों की कोई समस्‍या नहीं है। इसलिए जल्‍द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। लेकिन, आईपीएल 2024 देश भर के दर्जनभर शहरों में खेला जाएगा।

इसलिए इसका शेड्यूल लोकसभा चुनावों की तारीख आने के बाद ही तैयार किया जाएगा। जिस शहर में चुनाव होंगे, वहां चुनाव के पहले या बाद में मैच कराए जाएंगे। जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा।

बता दें कि लोकसभा चुनावों की वजह से 2009 का आईपीएल साउथ अफ्रीका में खेला गया था। वहीं, लोकसभा चुनावों की वजह से ही 2014 के आईपीएल के शुरुआती 20 मैच यूएई में कराए गए थे। हालांकि 2019 के आम चुनावों के दौरान आईपीएल भारत में आयोजित हुआ था। इसलिए आईपीएल 2024 भी भारत में कराने के लिए बीसीसीआई पूरी मेहनत कर रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *