Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

अश्विन बोले- मतलबी दुनिया में रोहित जैसा इंसान मिलना मुश्किल:उनका दिल साफ, मां की तबीयत बिगड़ी तो कहा तुरंत घर जाओ

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि इस मतलबी दुनिया में कप्तान रोहित शर्मा जैसा इंसान मिलना मुश्किल है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैं इतने सालों में कई कप्तानों के साथ खेला लेकिन रोहित की बात अलग है। उनका दिल साफ है, इसीलिए वह 5 IPL ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे।’

अश्विन ने 500 टेस्ट विकेट और अपनी मां की बीमारी के लिए टेस्ट छोड़ने का किस्सा भी बताया। उन्होंने बताया कि 500 विकेट की खुशी एक ही झटके में दुख में बदल गई थी।

अश्विन ने कहा, “इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ही 500वां विकेट लेना चाह रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राजकोट में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन तक इंतजार करना पड़ा। भारत ने 2 दिन तक 132 ओवर बैटिंग की, फिर इंग्लैंड ने भी तेज शुरुआत कर दी।”

14वें ओवर में जैक क्रॉले अश्विन के खिलाफ स्वीप करने गए, लेकिन वह फाइन लेग पर कैच हो गए। इसी के साथ अश्विन ने टेस्ट करियर में 500 विकेट भी पूरे कर लिए। अश्विन ने कहा, ‘500वां विकेट लेने के बाद मैंने गेंद हवा में लहराई, लेकिन सच कहूं तो वो एक आउटस्टैंडिंग बॉल नहीं थी।

मैच में मां-पिता का वीडियो चला, लेकिन मैं कुछ नहीं सुन पाया
अश्विन ने कहा, ‘मुझे बताया गया था कि 500 विकेट के बाद ब्रॉडकास्टर को इंटरव्यू देना होगा। जब हम बात कर रहे थे तब उन्होंने मेरे पिता और मां की वीडियो चलाई। लेकिन शोर के बीच मैं कुछ सुन नहीं पाया। मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड की।

इंग्लैंड की स्थिति मजबूत थी, टीम 2 विकेट पर 200 (207) रन बना चुकी थी। मैं अगले दिन एक्स्ट्रा एफर्ट लगाना चाहता था। मुझे याद है मैंने कहा था कि गेम बैलेंस पोजिशन में है। मैं ड्रेसिंग रूम पहुंचा, यहां रोहित और मैंने गेम के बारे में बात की और फिर मैं अपने रूम पहुंच गया।”

500वें विकेट के बाद जो हुआ, उसे कभी नहीं भूलूंगा

अश्विन बोले, “500वें विकेट के बाद जो हुआ, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद घर लौटना पड़ा। फिर चौथे ही दिन उन्होंने वापस टीम जॉइन कर खेलना भी शुरू कर दिया था।”

घरवालों ने फोन नहीं लगाया तो टेंशन हुई
अश्विन ने कहा, “मुझे घर से किसी का भी कॉल नहीं आया। मुझे लगा शायद वे इंटरव्यू देने में बिजी होंगे। मैंने प्रीति (पत्नी) को करीब 7 बजे फोन किया। उन्होंने कहा कि मां का सिरदर्द होने के बाद वह जमीन पर गिर गईं। मुझे कुछ समझ नहीं आया कि रिएक्ट कैसे करूं। मैं अपने रूम में गया और रोने लगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *