Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

UP: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर शादी समारोह में हमला, जख्मी- प्रधान समेत 8 आरोपियों पर केस

संत कबीर नगर : योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर संतकबीर नगर में हमला हो गया। घटना उस वक्त हुई जब वह एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। हमले में मंत्री की नाक पर चोट आने से ब्लीडिंग हुई है। मंत्री ने हमले का आरोप सपा और यादवों पर लगाया है। कहा-जब से मैं यहां बेटे के प्रचार के लिए आया हूं तब से जातीय संघर्ष करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना रविवार रात करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में आयोजित शादी समारोह की है। समारोह में कुछ लोगो ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वहां पर मौजूद समर्थक व सुरक्षा कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए। जहां उनका इलाज हुआ। संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव ऊर्फ कवि, दुर्गविजय यादव, अभिषेक यादव पीएसी सिपाही, सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, सुभाष यादव, दुर्ग विजय यादव एवं कई अन्य अज्ञात के खिलाफ मंत्री के पीएसओ विनोद कुमार यादव के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।

इसके साथ ही चार नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्ता कर लिया है। घटना के बाद बेटे सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सरवन निषाद समेत अन्य पार्टी के लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री धरने पर बैठे थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *