Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

होशियारपुर में राहुल गांधी ने लगाए आरोप, भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कर रही कंट्रोल

नई दिल्ली : पंजाब के होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज मंगलवार को भाजपा, मोदी सरकार, RSS और देश की सभी आला संस्थाओं पर हमला करते हुए कहाकि, भारत की सभी संस्थाएं फिलवक्त RSS और BJP कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है। पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी पर अब यह वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।

देश में इस वक्त जबरदस्त आर्थिक असमानता
पंजाब के होशियारपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्थिक मुद्दे पर कांंग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने कहाकि, देश में इस वक्त जबरदस्त आर्थिक असमानता है। देश में कुछ ही लोगों के पास बहुत पैसा है। देश में अमीरी और गरीबी की खाई लगातार बढ़ रही है। देश में अमीर तो अमीर हो रहा वहीं गरीब, और गरीब होता जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *