Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

नेपाल में प्लेन क्रैश, 18 लोगों की मौत:काठमांडू से उड़ान भरते ही प्लेन में झटका लगा, विंग जमीन से टकराया फिर आग लग गई

नई दिल्ली : नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक विमान क्रैश हो गया है। हादसे में फिलहाल 18 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं घायल पायलट कैप्टन एम. आर. शाक्य को अस्पताल पहुंचाया गया है। प्लेन में क्रू समेत 19 लोग सवार थे। यह काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

प्लेन ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 11 बजे यह क्रैश हो गया। प्लेन सौर्या एयरलाइन्स का था। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

तस्वीर में सौर्या एयरलाइंस के प्लेन का मलबा नजर आ रहा है।
तस्वीर में सौर्या एयरलाइंस के प्लेन का मलबा नजर आ रहा है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

तस्वीर त्रिभुवन एयरपोर्ट की है, जहां विमान क्रैश के बाद धुएं का गुबार उठता दिखा।
तस्वीर त्रिभुवन एयरपोर्ट की है, जहां विमान क्रैश के बाद धुएं का गुबार उठता दिखा।

नेपाल में 2023 हुए विमान हादसे में हुई थी 68 लोगों की मौत
इससे पहले नेपाल में 14 जनवरी 2023 को एक विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया था। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। विमान पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया था। इससे प्लेन में आग लगी और वह खाई में जा गिरा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *