Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

Delhi: सीबीआई के हत्थे चढ़ा ईडी का बड़ा अधिकारी, 20 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक सहायक निदेशक को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ईडी अधिकारी की पहचान संदीप सिंह यादव के रूप में हुई है। वह एक ज्वैलर के बेटे को ईडी में दर्ज मामले में राहत दिलाने के एवज में उससे रिश्वत ले रहा था।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि ईडी अधिकारी को दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई को एक शिकायत मिली और उसी पर कार्रवाई करते हुए, एक जाल बिछाया गया और ईडी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

लाजपत नगर से गिरफ्तार

आरोपी अधिकारी को सीबीआई ने दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के एक ज्वैलर ने सीबीआई से उक्त अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।

असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात 

अधिकारी दिल्ली के ईडी हेडक्वॉर्टर में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात है। इसी शिकायत के आधार पर सीबीआई ने संजय यादव नाम के इस अधिकारी को 20 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई आरोपी ईडी अधिकारी को जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त 2023 में सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के बिजनेसमैन अमन ढल्ल को बचाने के लिए पांच करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय के एक सहायक निदेशक सहित 6 अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *