Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

74वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा भारत देश, राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, परेड का रंगारंग आगाज

नई दिल्ली : पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन शुरू हो गया। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

गणतंत्र दिवस में राष्ट्रगान के दौरान 21 तोपों की सलामी दिए जाने की परंपरा है। अब तक ये सलामी ब्रिटेन में बनी 25-पाउंडर तोपों से दी जाती थी, जो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भी इस्तेमाल की गई थीं। अब इनकी जगह भारत में बनी 105MM इंडियन फील्ड गन से सलामी दी जाएगी। ये तोपें जबलपुर और कानपुर की गन फैक्ट्री में बनाई गई थीं।

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सरफेस टु एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम आकाश को भी दिखाया जाएगा।

इन्हें 1972 में डिजाइन किया गया था और ये 1984 से सर्विस दे रही हैं। दिल्ली एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार ने कहा कि 105MM देश में बनी तोपें हैं इसलिए हम इनसे सलामी देना चाहते हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है और हम इसीलिए स्वदेशी तोप का इस्तेमाल करेंगे।

कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल के दौरान BSF की कैमल कॉन्टिंजेंट।

वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस व तीनों सेना प्रमुख भी उनके साथ मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *