Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

सांप पकड़ने वालों को भी मिला पद्म श्री अवॉर्ड, जानें कौन हैं वो

नई दिल्ली : अब की बार सांप पकड़ने वालों को पद्म श्री अवॉर्ड मिला। यह जानकर आप चौंक सकते हैं। पर गणतंत्र दिवस 2023 की पूर्व संध्या के अवसर सांप पकड़ने वाले वडिवेल गोपाल (Vadivel Gopal) और मासी सदइयां (Masi Sadiyan) को सरकार ने देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया। वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां दोनों, औपचारिक शिक्षा की कमी के बावजूद, सांप पकड़ने के साथ-साथ सांप पकड़ने वालों को सिखाने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

अपने इसी हुनर के लिए इन दोनों को विदेशों में भी बुलाया जाता है। वह सरीसृपों को पकड़ने के लिए अपने पूर्वजों से विरासत में मिली पुरानी और स्वदेशी तकनीकों का उपयोग करते हैं। वर्ष 2017 में, फ्लोरिडा विश्वविद्यालय द्वारा वित्त पोषित एक पायलट पायथन डिटेक्शन प्रोजेक्ट के लिए दोनों को फ्लोरिडा ले जाया गया था। वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां दोनों ने वहां 27 से ज्यादा अजगर पकड़ कर सबको हैरान कर दिया। और अपने इस हुनर के गुन को सबको सिखाया भी।

वैसे इस बार कई ऐसे गुमनाम व्यक्तियों को पद्म श्री सम्मान मिला है। जबलपुर के रहने वाले पूर्व सैनिक और पेशे से डॉक्टर मुनीश्वर चंदर डावर 20 रुपए की सस्ती कीमत पर समाज के गरीब और कमजोर वर्गों का निस्वार्थ इलाज करते हैं। इनको पद्म श्री सम्मान दिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *