Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

मथुरा में भरभराकर गिरा मकान:मलबे में दबकर 3 साल की मासूम बच्ची की मौत, 4 लोग घायल

दैनिक उजाला, मथुरा : मथुरा शहर के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की नई बस्ती में रविवार रात दो बजे करीब एक मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में मलबे के नीचे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग दबकर घायल हो गए। एक मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग जमा हो गए।

मोहल्ले के लोगों ने बताया-रात में करीब 2 बजे जफर चुन्नी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। पूरा मलबा आस मोहम्मद के मकान पर गिर गया। इस दौरान परिवार के लोग मलबे में दब गए।

हादसे की 3 तस्वीरें देखिए…

गोविंदनगर नई बस्ती में मकान गिरने के बाद रोते बिलखते लोग।

गोविंदनगर नई बस्ती में मकान गिरने के बाद रोते बिलखते लोग।

गोविंदनगर नई बस्ती में टीले पर बना मकान भरभराकर गिरा और इसके मलबे की चपेट में आकर दूसरा मकान गिर गया।

गोविंदनगर नई बस्ती में टीले पर बना मकान भरभराकर गिरा और इसके मलबे की चपेट में आकर दूसरा मकान गिर गया।

मकान गिरने के बाद बाहर बैठे अन्य बच्चे।

मकान गिरने के बाद बाहर बैठे अन्य बच्चे।

इसमें आस मोहम्मद (38), पत्नी सुकाना (35), बेटी आईशा (6), बेटा सोनू (9), बेटी सुमाइना ( 3) घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सुमाइना को मृत घोषित कर दिया है। वहीं प्रशासन इस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गया है।

मकान गिरने से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मकान गिरने से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल आस मोहम्मद ने बताया-भाभी और मेरी बेटी घर में सो रहे थे जबकि हम लोग बाहर सो रहे थे। रात में टीले पर बना मकान गिर गया। इसी मलबे में बेटी दब गई। हम लोग भी घायल हो गए। अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया।

मकान के मलबे में दबकर घायल हुए आस मोहम्मद।

मकान के मलबे में दबकर घायल हुए आस मोहम्मद।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *