Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

बलदेव में 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत

  • सादाबाद क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा मृतक मिस्त्री

दैनिक उजाला संवाद, बलदेव/मथुरा : बलदेव ब्लॉक के ग्राम छौली स्थित एक मकान का निर्माण चल रहा है। मकान के ऊपर से ही 11 हजार केवी की लाइन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि मजदूर ने सरिया काटकर उसे लगाने के लिए ऊपर की तरफ किया। इसी दौरान वह लाइन से टच हो गयी और उसी दौरान मौत हो गयी।

मथुरा-सादाबाद रोड़ स्थित ग्राम छौली स्थित एक मकान का निर्माण चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि मकान में शटरिंग का कार्य चल रहा था। मजदूर जोर-शोर से जुटे हुए थे। मजदूर ने जैसे ही सरिया काटकर ऊपर की तो सरिया मकान के उपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन से टच हो गयी। तत्काल ही मजदूर की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि मकान स्वामी ने आनन-फानन में मामले को रफा दफा करने के लिए मृतक को उसके घर पहुंचाया। बलदेव पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

विद्युत उपकेन्द्र बलदेव के एसडीओ नीरज शर्मा ने बताया कि विद्युत केन्द्र के पास ही एक मकान का निर्माण चल रहा है, जहां जानकारी मिली है कि एक मजदूर की मौत 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से हुई है। जो कि सरिया के माध्यम से चपेट तके आ गया था और उसी दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक सादाबाद क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *