Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा जंक्शन से 8 महीने का बच्चा उठा ले गया:मां को बातों में उलझाया, फिर चोरी कर भागा; CCTV में कैद हुआ चोर

दैनिक उजाला, मथुरा : मथुरा जंक्शन से 8 महीने का बच्चा चोरी हुआ है। बच्चा चोर ने मां को बातों में उलझाया और उसके बेटे को उठा ले गया। थोड़ी देर बाद जब बच्चा नहीं मिला तो मां को चोरी का शक हुआ। रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। बच्चा चोर CCTV में कैद हुआ है, जिसमें वह बच्चे को ले जाता दिख रहा है।

प्लेटफॉर्म नंबर-9 पर बेटे के साथ सो गई आगरा के थाना अछनेरा स्थित बीज गोदाम की रहने वाली महिला सुनीता शर्मा मथुरा जंक्शन पर रहकर भीख मांगती है। सुनीता अपने 8 माह के बेटे शिवा उर्फ लोकेश के साथ शुक्रवार की रात प्लेटफॉर्म नंबर 9-10 पर रुक गईं। इसी प्लेटफॉर्म पर सुनीता बेटे के साथ सो गईं।

दूध ठंडा करने लगी तो बोला- गुनगुना पिलाया करो शनिवार की सुबह करीब 6 बजे सुनीता जागीं तो उसने बच्चे को दूध पिलाने के लिए जगाया। इसके बाद वह गर्म दूध को ठंडा करने लगीं। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और कहा कि बच्चे को ठंडा दूध मत पिलाओ। हल्का गुनगुना दूध पिलाया करो। लाओ मैं बच्चे को दूध पिला देता हूं। इतने में सुनीता बच्चे को और दूध की बोतल उस व्यक्ति को पकड़ा देती है और अपने झोले में कुछ सामान रखने लगती है।

मथुरा जंक्शन के इसी प्लेटफार्म पर सुनीता अपने बेटे के साथ थी

मथुरा जंक्शन के इसी प्लेटफार्म पर सुनीता अपने बेटे के साथ थी

सुनीता बच्चे को दूध पिलाने के लिए ठंडा कर रही थी,तभी बातों में लगाकर अज्ञात व्यक्ति बच्चे को ले गया

सुनीता बच्चे को दूध पिलाने के लिए ठंडा कर रही थी,तभी बातों में लगाकर अज्ञात व्यक्ति बच्चे को ले गया

वापस आने पर मां ने की तलाश

करीब एक घंटे तक जब अज्ञात व्यक्ति बच्चे को वापस ले कर नहीं आया तो मां सुनीता घबरा गई। उसने बच्चे को तलाशा लेकिन जब नहीं मिला तो इसकी सूचना GRP थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पहले तो टालमटोल किया। लेकिन जब सुनीता ने ज्यादा कहा तो फिर उसकी तलाश शुरू की।

सुनीता ने बच्चा चोरी हो जाने की शिकायत GRP पुलिस से की

सुनीता ने बच्चा चोरी हो जाने की शिकायत GRP पुलिस से की

बच्चा ले जाते हुए का CCTV वीडियो आया सामने

प्लेटफॉर्म संख्या 9/10 से बच्चे को चोरी कर अज्ञात व्यक्ति मथुरा जंक्शन की 3rd एंट्री से बाहर निकला। इसका एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर सफेद टी शर्ट पहने एक व्यक्ति बच्चे को अपनी गोद में ले जाता हुआ दिख रहा है।

CCTV में बच्चा चोर बच्चे को ले जाते हुए कैद हो गया

CCTV में बच्चा चोर बच्चे को ले जाते हुए कैद हो गया

FIR दर्ज कर शुरू की तलाश

GRP थाना पुलिस ने इस मामले को दबाकर रखा। लेकिन रविवार को जब इसका CCTV वीडियो सामने आया तो आनन फानन में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। धारा 137(2) में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। रेलवे पुलिस अब स्टेशन से बाहर जाने वाले सभी CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।

रेलवे पुलिस ने FIR दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है

रेलवे पुलिस ने FIR दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है

पहले भी स्टेशन से हुआ था बच्चा चोरी

25 अगस्त 2022 को मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 8 से 7 महीने के बच्चे को एक व्यक्ति उस समय उठा ले गया जब वह अपनी मां के पास सोया हुआ था। इस मामले का खुलासा करते हुए रेलवे पुलिस ने पुलिस ने हाथरस के डॉक्टर दंपत्ति के साथ साथ बच्चा खरीदने वाले फिरोजाबाद की पार्षद को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद किया था। 2 साल बाद एक बार फिर बच्चा चोरी होने के इस मामले के सामने आने के बाद स्टेशन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *