Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

मथुरा में यमुना स्नान को उमड़े भाई-बहन:यम फांस से मुक्ति के लिए भाई दूज पर किया स्नान

दैनिक उजाला, मथुरा : भाई बहन के प्रेम के त्योहार भाई दूज पर यमुना स्नान के लिए बड़ी संख्या में भाई बहन उमड़ रहे हैं। मथुरा के विश्राम घाट पर होने वाले यम द्वितीय स्नान के लिए देश के अलग अलग राज्यों से भाई बहन पहुंचे हैं। भाई दूज पर भाई बहन यहां यम फांस से मुक्ति के लिए स्नान करते हैं।

यह है मान्यता

भाई दूज पर मथुरा के विश्राम घाट पर भाई बहन के एक साथ स्नान करने के पीछे मान्यता है कि इस स्थान पर मां यमुना ने भाई धर्मराज यमराज से वचन लिया था। भाई दूज के दिन जब यमराज इस स्थान पर बहन यमुना से मिलने आए तो मां यमुना के सत्कार से वह अत्यधिक प्रभावित हो गए और वरदान मांगने के लिए कहा। जिस पर मां यमुना ने कहा कि उनके जल में जो भाई बहन स्नान करें उनको आप यम फांस से मुक्ति दें। इस पर यमराज ने बहन यमुना को वरदान दिया कि विश्राम घाट पर भाई दूज के दिन स्नान करेगा उसे यम फांस से मुक्ति मिलेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *