Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

मथुरा में पटाखा बाजार में दिखी मायूसी:महंगाई ज्यादा होने से ग्राहकों की संख्या कम, दुकानदारों में निराशा

दैनिक उजाला, मथुरा : मथुरा के गिरिराज धाम गोवर्धन में दीपावली के त्यौहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। तो वहीं गोवर्धन के रामलीला मैदान में लगे पटाखा बाजार में रौनक कम दिखाई दे रही है। पटाखा व्यापारियों का कहना है कि पटाखा बाजार पर महंगाई की मार होने के कारण ग्राहकों की संख्या कम दिखाई दे रही है।

महंगाई की वजह से कम हो रही है दुकानदारी

मथुरा के गोवर्धन स्थित रामलीला मैदान में प्रशासन की अनुमति पर लगाई गई पटाखा बाजार में सुस्ती दिखाई दे रही है। दुकानदारों का कहना है कि अभी तक ग्राहकों की संख्या बहुत ही कम देखने को मिली है। उनका कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार पटाखा के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है और ग्राहक भी महंगाई की वजह से पटाखा कम खरीद रहे हैं।

पटाखा बाजार में नहीं दिख रही है रौनक।

पटाखा बाजार में नहीं दिख रही है रौनक।

इस बार नहीं दिख रही रौनक

पटाखा विक्रेता कान्हा शर्मा ने कहा कि जो ग्राहक पिछली बार 1000 से 2000 रुपए का पटाखा ले जाते थे वह इस बार 200 से 300 रुपए का सामान ही लेकर जा रहे हैं क्योंकि पटाखे की बिक्री पर 10 से 20 परसेंट बढ़ोत्तरी इस बार देखने को मिल रही है। वहीं अन्य दुकानदार का कहना यह भी है कि इस बार 2 दिन की दिवाली के कारण लोग भी असमंजस की स्थिति में है कि आखिर पटाखा खरीद कर कब जलाएं।इन सब बातों को लेकर बाजार में रौनक कम दिखाई दे रही है और ग्राहकों की संख्या भी नाम मात्र है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *