Breaking
Mon. May 25th, 2026

मथुरा में SSP ने बदले थाना प्रभारी:चार को किया इधर से उधर, एक को नई तैनाती

मथुरा : मथुरा में एसएसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से चार थाना प्रभारी के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया है। देर रात निकाली गई तबादला सूची में चार थाना प्रभारी को इधर से उधर कर दिया गया है जबकि एक थाना प्रभारी को नवीन तैनाती दी गई है।

मथुरा के एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से चार थाना प्रभारी के तबादले किए हैं जिसमें एक थाने पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताते चले कि गोविंद नगर थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर को शहर कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कोतवाली प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी को प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया हैं।

इसके साथ ही फरह थाने के प्रभारी कमलेश सिंह को गोविंद नगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उनके स्थान पर प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ से संजय कुमार पांडे को फरह भेजा गया है। एसएसपी द्वारा मथुरा में कानून व्यवस्था एवं बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र में फेर बदल कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता हैं। विगत महा लूट, हत्या ,चोरी जैसी घटनाएं लगातार सामने आई हालांकि पुलिस के द्वारा इनका खुलासा कर दिया गया लेकिन बढ़ते अपराध को लेकर एसएसपी द्वारा अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *