Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

कभी योगी की वजह से चुनाव हारने वाले गोरखपुर के शिवप्रताप शुक्ल बने हिमाचल प्रदेश के गवर्नर

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। शुक्ल गोरखपुर में भाजपा के बड़े चेहरे रहे हैं। 70 साल के शुक्ल 5 से भी ज्यादा दशकों से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। बीते साल सितंबर में राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनको अब ये बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

शिव प्रताप शुक्ल की राजनीतिक जिंदगी में गोरखपुर शहर से लगातार 4 चुनाव जीतने, प्रदेश सरकार में मंत्री, केंद्र में मंत्री रहने जैसी कई अहम उपलब्धियां हैं। इस सबके बीच 2002 का चुनाव भी है, जब योगी आदित्यनाथ ने उनको चुनाव हरवा दिया था और वो भाजपा में साइडलाइन हो गए थे।

शुक्ल 2002 से पहले जीते थे लगातार चार चुनाव
हिमाचल के नए राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल 1970 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे। 1975 में इमरजेंसी लगी तो मीसा के तहत गिरफ्तार होने वालों में शुक्ल भी थे। इसके बाद वो करीब 19 महीने जेल में रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *