Breaking
Tue. May 26th, 2026

केंद्र ने 5 राज्यों के राज्यपाल बदले:पूर्व गृह सचिव अजय भल्ला मणिपुर, वीके सिंह मिजोरम गवर्नर बने; आरिफ मोहम्मद केरल से बिहार भेजे गए

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम को 3 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए, जबकि दो राज्यों में राज्यपालों की अदला-बदली की।

पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है।

आरिफ मोहम्मद खान बिहार का राज्यपाल बनाए गए हैं। वे पहले केरल के गवर्नर थे।

डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। राज्य के मौजूदा राज्यपाल रघुवर दास ने पद से इस्तीफा दिया था, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार किया।

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला

  • दिल्ली विश्वविद्यालय से बॉटनी में एमएससी किया।
  • ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।
  • मेघालय कैडर के 1984 बैच के रिटायर्ड आईएएस अफसर हैं।
  • केंद्र सरकार ने गृह सचिव पद पर चार बार सेवा विस्तार दिया।

आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • 2019 से अब तक केरल के राज्यपाल रहे।
  • शाहबानो केस में राजीव गांधी सरकार के रुख से नाराज होकर मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
  • मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खत्म करने के हिमायती।
  • 2010 की बेस्टसेलर बुक ‘टेक्स्ट एंड कॉन्टेक्स्ट: कुरान एंड कंटेम्पररी चैलेंजेस’ के लेखक।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *