Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया:दुबई प्रिंस बोले- वे हमारी पहचान हैं; प्लेन क्रैश कराने की कोशिश नाकाम की थी

अबू धाबी : UAE ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर को मंगलवार को सबसे बड़े सम्मानों में से एक ‘जायद II- फर्स्ट क्लास’ से सम्मानित किया। इस दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मच्छर को गले लगाया। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने स्मित को अपने देश की पहचान बताया।

फ्लाईदुबई फ्लाइट के पायलट मच्छर ने 30 सितंबर को प्लेन क्रैश कराने की कोशिश नाकाम कर दी थी। यह प्लेन दुबई से तेल अवीव जा रही थी। इस दौरान को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया था।

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कैप्टन मच्छर को गले लगाते हुए।

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कैप्टन मच्छर को गले लगाते हुए।

UAE के नेताओं ने कहा- मच्छर पर गर्व है

राष्ट्रपति बिन जायद ने मंगलवार को फ्लाइट के क्रू के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरान UAE के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी मौजूद थे।

UAE के नेताओं ने कैप्टन मच्छर और क्रू के सदस्यों की हिम्मत और जिम्मेदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी क्रू ने यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया।

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

QuoteImage

कैप्टन स्मित मच्छर ने हिम्मत, जिम्मेदारी और इंसानी जान की परवाह करने की मिसाल पेश की। हमें गर्व है कि वे हमारी टीम का हिस्सा हैं, हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं और UAE की पहचान का हिस्सा हैं।QuoteImage

कैप्टन मच्छर जब चोटों का इलाज करा रहे थे, तब शेख हमदान उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कैप्टन की हिम्मत और लोगों की जान बचाने के प्रयासों की तारीफ की थी।

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान 3 अक्टूबर को कैप्टन स्मित से अस्पताल में मिलने गए थे।

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान 3 अक्टूबर को कैप्टन स्मित से अस्पताल में मिलने गए थे।

को-पायलट ने कुल्हाड़ी से हमला किया था

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। इसी दौरान विमान के को-पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन मच्छर पर हमला कर दिया। हमले में कैप्टन घायल हो गए। उन्होंने बताया कि को-पायलट ने उनके सिर पर कई वार किए।

को-पायलट ने विमान को गिराने की कोशिश में कैप्टन पर कॉकपिट में ही मौजूद इमरजेंसी कुल्हाड़ी से हमला किया था। इस दौरान मच्छर ने विमान से हाईजैक का संकेत भी भेजा था।

कैप्टन मच्छर गंभीर रुप से घायल हुए थे। यह तस्वीर 30 सितंबर को उन्हें अस्पताल ले जाते समय की है।

कैप्टन मच्छर गंभीर रुप से घायल हुए थे। यह तस्वीर 30 सितंबर को उन्हें अस्पताल ले जाते समय की है।

सऊदी में इमरजेंसी लैंडिग हुई

कैप्टन मच्छर ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू ने अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू किया।

हमले के बीच विमान करीब 17 हजार फीट नीचे आ गया। इसके बाद विमान में मौजूद ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने रास्ता बदलकर सऊदी अरब के ताबुक शहर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। यहां सभी 180 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *