Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

यूपी में जोरदार बारिश, नोएडा में ओले गिरे:20 शहरों में सुबह से बरसात, 3 दिन स्कूल बंद; 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

दैनिक उजाला, डेस्क : यूपी में बारिश का दौर लगातार चौथे दिन शनिवार को भी जारी है। नोएडा में सीजन में पहली बार बारिश के साथ ओले गिरे। इतनी ओलावृष्टि हुई कि सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई।

सुबह से प्रदेश के 19 शहरों में बारिश हो रही है। 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन और बढ़ गई है। गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में 8वीं तक के स्कूल आज बंद हैं।

मुजफ्फरनगर में मकान गिरने से युवक की मौत हो गई। सुबह 32 जिलों में घना कोहरा छाया। विजिबिलिटी करीब 100 मीटर तक रह गई।

मौसम विभाग ने आज 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 16 जिलों में ओले भी गिरने की संभावना है।

मौसम की 3 तस्वीरें-

इतने ओले गिरे कि सड़क पर सफेद चार बिछ गई।

इतने ओले गिरे कि सड़क पर सफेद चार बिछ गई।

संभल में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई है।

संभल में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई है।

सहारनपुर में 24 घंटे से रुक-रुक बारिश हो रही है।

सहारनपुर में 24 घंटे से रुक-रुक बारिश हो रही है।

यूपी के 19 जिलों में बारिश

बदायूं, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, लखनऊ, मथुरा, सहारनपुर, हाथरस, फिरोजाबाद, वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ, संभल, बिजनौर, गाजियाबाद और नोएडा, पीलीभीत, कुशीनगर और वाराणसी।

बिजनौर में 24 घंटे से बारिश रुक-रुक कर बारिश

बिजनौर में 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे गलन बढ़ गई है।

लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश

लखनऊ में रातभर बादल छाए रहे। सुबह 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। फुहारों से सड़कें पूरी तरह से गीली हो गई हैं। रात का तापमान भी 10 डिग्री के आसपास बना रहा।

मेरठ में बारिश ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

मेरठ में बारिश ने दिसंबर महीने में 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को मेरठ में 30.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह से शाम तक लगातार बारिश होती रही। बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

गाजियाबाद में बारिश से 3 दिन स्कूल बंद

गाजियाबाद में बेमाैसम बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह से रुक रुककर बारिश होती रही। रात में भी बूंदाबांदी होती रही। शुक्रवार शाम 4 बजे ही शहर में अंधेरा छा गया। मौसम ऐसा कि दिन में भी वाहनों को लाइट जलानी पड़ी। मौसम विभाग ने आज 29 मिमी बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते 8वीं तक के स्कूल 3 दिन (28 से 30 दिसंबर) के लिए बंद कर दिए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *