Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

राहुल गांधी बोले – पीएम को एक दिन करना होगा सच्चाई की ताकत का सामना

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना हमला तेज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पीएम को एक दिन सच्चाई की ताकत का सामना करना होगा। उन्होंने कहा, सत्य धैर्यवान है। सत्य विनम्र है। आपको सच्चाई की ताकत का सामना करने के लिए मजबूर किया जाएगा, प्रधान मंत्री। भारत जोड़ो यात्रा से लेकर बजट सत्र के प्रथम हिस्से तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा और पीएम मोदी पर हमलावर है।

बजट सत्र में राष्ट्रपति अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव में राहुल गांधी और विपक्षी दलों ने अडानी मसले केंद्र सरकार को घेरा। जेपीसी जांच की मांग की। सरकार ने भी राहुल गांधी पर कड़ा फैसला लिया। भाजपा के संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी व भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया। इस पर प्रल्हाद जोशी ने कहा कि, अगर राहुल गांधी ये आरोप साबित नहीं कर सके तो कार्रवाई तय है।

सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी व्यक्ति होंगे, जिनसे वह डरेंगे। राहुल गांधी ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि, उनके पास सभी एजेंसियां हैं, क्योंकि सच्चाई उनके साथ नहीं है। एक दिन उन्हें सच्चाई का सामना करना पड़ेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *