Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा पहुंचे मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव:ठाकुर जी को किया दंडवत प्रणाम, यमुना आरती में हुए शामिल

दैनिक उजाला, मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा के महावन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। यहां वह भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल महावन स्थित उदासीन कार्ष्णि रमणरेती आश्रम में पहुंचे थे। रमणरेती आश्रम के संत कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज ,कार्ष्णि नागेंद्र महाराज व अन्य लोगों ने पुष्प माला और पटुका पहनाकर उनका स्वागत किया।

2 तस्वीरें देखिए

मोहन यादव का साधु-संतों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

मोहन यादव का साधु-संतों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

ब्रह्मांड घाट पर पूजन करते मुख्यमंत्री मोहन यादव।

ब्रह्मांड घाट पर पूजन करते मुख्यमंत्री मोहन यादव।

भगवान रमण बिहारी के किए दर्शन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ठाकुर रमण बिहारी के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने ठाकुर जी को दंडवत प्रणाम कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद वह रमणरेती के आश्रम ब्रह्मांड घाट पर पहुंचे। वहां पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के साथ यमुना आरती में शामिल हुए। इसके बाद रमणरेती आश्रम गए।

ये लोग रहे मौजूद

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्ष्णि हरदेवा नंद महाराज,कार्ष्णि दिव्यानंद महाराज,कार्ष्णि नागेंद्र महाराज,कार्ष्णि गोविंदानंद महाराज कार्ष्णि दर्शना नंद महाराज, स्वामी आशुतोष नंद महाराज, स्वामी रामभद्रानंंद, पुष्पेन्द्र शर्मा,सुधीर कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *